भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां

पंचकूला  —  भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शहर में विभिन्न जगहों पर भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। मुख्य समारोह भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा एवं ब्राह्मण सभा, जिला पंचकूला द्वारा सेक्टर-14 स्थित ेदुर्गा माता मंदिर सेक्टर-14 पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। समारोह के बारे में भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के संयोजक रविंद्र शर्मा, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक केडी प्रभाकर एवं अध्यक्ष टीआर शर्मा ने बताया कि इस समारोह में 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी भगवान परशुराम के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे। 28 अप्रैल को होने वाले समारोह में सुबह साढ़े आठ से दस बजे तक हवन, महिला मंडल सेक्टर चार, 11, 14 द्वारा भजन संकीर्तन, प्रवचन, ब्राह्मण समाज का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा संरक्षक संजय राय, महासचिव महावीर जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक एवं ब्राह्मण सभा, आरएन त्रिखा, महासचिव संजय पंडित भी उपस्थित थे।