सब-इंस्पेक्टर मनमोहन नहीं रहे

सुंदरनगर—सुंदरनगर पुलिस थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह  एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह मधुमेंह से पीडि़त थे। इससे पूर्व मनमोहन सिंह बीएसएल थाना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनमोहन सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे छोड़ गए हैं। मनमोहन सिंह को तेजतर्रार पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता रहा था। डीएसपी संजीव भाटिया, एसएचओ लोकेंद्र नेगी, ट्रैफिक इंचार्ज बालक राम शर्मा, हैड कांस्टेबल भगत राम, महेंद्र सैणी, कांस्टेबल सचिन, रामचंद्र, गृहरक्षक विजय सेन, बलदेव यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया गया है।