इसरो को 2014 का इंदिरा गांधी शांति अवार्ड

नई दिल्ली— भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) को शांति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की खातिर गुरुवार को प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री तथा इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के ट्रस्टी मनमोहन सिंह ने एक समारोह में इसरो को वर्ष 2014 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार इसरो के अध्यक्ष एएस किरन कुमार ने ग्रहण किया। पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक तथा प्रशस्त्रि पत्र दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं न्यास की प्रमुख सोनिया गांधी सहित कई लोग गणमान्य लोग मौजूद थे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली जूरी ने इसरो को इस सम्मान के लिए चुना था। इसरो को यह सम्मान मंगल मिशन तथा अंतरराष्ट्रीय शांति, परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल सहित उसकी कई अन्य उपलब्धियों के लिए दिया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !