एक नजर

मुठभेड़ में दो नक्सली मार गिराए

कांकेर — छत्तीसगढ़ के कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर गुरुवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस ने दो नक्सलियों के मारे जाने का दावा भी किया है, पर शव बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी शोभराज अग्रवाल ने कहा कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे कि ईरिपनार जंगल के पास घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

चीन में भूकंप, आठ लोगों की मौत

शंघाई — चीन के पश्चिमोत्तर प्रांत जिजियांग में भूकंप से गुरुवार को आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। खबर के मुताबिक रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। चीन भूकंप प्रशासन (सीईए) ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अंटार्कटिका में भूकंप के झटके

वाशिंगटन — उत्तरी अंटार्कटिका में गुरुवार तड़के 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अमरीकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र आइसलैंड से 98 किलोमीटर दूर और जमनी से दस किलोमीटर गहराई में था।

सैनिक बढ़ाने की कोई योजना नहीं

बर्लिन — जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान में नाटो के सैन्य प्रशिक्षण मिशन की जर्मनी लगातार अगवाई करता रहेगा, लेकिन वहां अपनी उपस्थिति बढ़ाने की उसकी फिलहाल कोई योजना नहीं है। सुश्री मर्केल ने कहा वह अफगानिस्तान में अधिक सैनिक भेजने के लिए गठबंधन सैन्य अधिकारियों के अनुरोध

पर नाटो के आकलन का इंतजार करेगी।

पूर्व राष्ट्रपति लूला कोर्ट में पेश

ब्राजील — भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लूला दा सिल्वा एक संघीय अदालत में पेश हुए, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी न्यायाधीश के सामने पांच घंटे तक पहली प्रत्यक्ष गवाही दी। श्री लूला पर सरकारी ठेके दिलवाने के बदले में ओएएस निर्माण कंपनी से एक अपार्टमेंट लेने का आरोप है। देश के सबसे बड़े घोटाले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सर्जियो मोरो की अदालत में कई घंटों तक सुनवाई हुई है। इस मामले में जुलाई तक फैसला आने की उम्मीद नहीं है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !