नाबार्ड के जल अभियान में प्रदेश के 3175 गांव

शिमला— नाबार्ड द्वारा देश के एक लाख गांवों में जल अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में इस अभियान की आवश्यकता बहुत अधिक है, क्योंकि केवल 20 प्रतिशत शुद्ध बोने वाले क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा है। इसलिए इस अभियान में राज्य के 3175 गांवों को शामिल किया गया है। यह जानकारी नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक किशन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान राज्य में सभी हितधारकों जैसे सरकारी विभाग, केवीके, बैंक, एनजीओ, पीआरआई आदि के समन्वित प्रयासों के माध्यम से चलाया जा रहा है। यह अभियान जल संरक्षण और उसके कुशल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और सूक्ष्म सिंचाई, चैक डैम आदि जैसे कई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पर जोर देता है। मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने बताया कि राज्य से चयनित कृषि जल दूतों की 127 टीमों को आठ मास्टर ट्रेनर्ज द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !