फार्मासिस्ट संघ ने जताया शोक

शिमला – हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महासंघ के प्रधान विनोद शर्मा, महासचिव तिलक ठाकुर और वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप चंदेल ने कहा कि कर्ण सिंह एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उन्होंने कई योजनाएं आरंभ कर लोगों को लाभ पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में विभाग नई ऊंचाइयों को छू रहा था। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शंति की प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने के लिए शक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !