भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर लुढ़की कार, दो सैलानी घायल

कुल्लू – मणिकर्ण घाटी के जरी स्थित जौनाला में गुरुवार को एक टैक्सी कार गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनाली घूमने आए सैलानी मनाली से टैक्सी कर मणिकर्ण घाटी में घूमने के लिए गए थे, इसी बीच जब वह मणिकर्ण के जरी के करीब पहुंचे तो गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में  पति-पत्नी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। उधर, पुलिस के मुताबिक इस घटना के बारे पूरी छानबीन की जा रही है, पुलिस ने हालांकि मामला दर्ज नहीं किया है।