
प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने बीटेक प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए तीसरी संशोधित मेरिट सूची जारी कर दी है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि दूसरी मेरिट ...
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में बड़ा फैसला लेते हुए एकमुश्त विशेष व्यवस्था के तहत उन मामलों पर दोबारा विचार करने का निर्णय लिया है, जिन्हें पहले केवल आर्थिक रूप से निर्धन नहीं पाए जाने (नॉन-इंडिजेंसी) के आधार पर खारिज कर दिया गया था। वित्त विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, ऐसे आश्रित अब 31 दिसंबर, 2026 तक संबंधित विभागाध्यक्ष के पास आवेदन देकर अपने मामले की दोबारा जांच करवाने के पात्र होंगे। सरकार परिवार की वर्तमान आर्थिक स्थिति का नए सिरे से आकलन करेगी और मौजूदा अनुकंपा नियुक्ति नीति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि य
शिमला। वित्तीय बोझ के तले दबे किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने वन-टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। यह योजना वर्तमान सरकार...
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे पर लगाम लगाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में ड्रग तस्करों या नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्तियों ...
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पहली बार पूरे प्रदेश में एक साथ एंटी-चिट्टा दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के...
आज का युग तकनीक का युग है और आज के इस तकनीक और डिजिटल युग में हर किसी में डिजिटल फटीग (डिजिटल थकान) तेजी से बढ़ती समस्या बनती जा रही है। दिनभर या यूं कहें कि लगातार स्क्रीन पर काम करना, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, ऑनलाइन बैठकों और एआई आधारित टूल्स पर बढ़ती निर्भरता के कारण लोगों में मानसिक थकान, एकाग्रता की कमी, आंखों में तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए बनाए गए डिजिटल साधन कई बार मानसिक दबाव का कारण भी बन जाते हैं।
पांच बार की वल्र्ड चैंपियन ब्राजील ने फुटबॉल वल्र्ड कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है। उसने गुरुवार सुबह ग्रुप-सी के मैच में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से विनीसियस जूनियर ...
एअर इंडिया की एक फ्लाइट रास्ता भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जा घुसी। इसे पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी देकर वापस भेजा। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस एआई-321 विमान ने सोमवार रात नौ बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह विमान अपने तय समय से तीन मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई। विमान को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन यह रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयर स्पेस में जा घुसा। इस बात का पता पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी। इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न लेकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।