कंवर रामकृपाल चुने प्रदेशाध्यक्ष

ऊना — कंवर रामकृपाल को राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। शिमला में आयोजित पार्टी की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊना के निवासी कंवर रामकृपाल अब प्रदेश में पार्टी गतिविधियों को गति देंगे। इसके लिए उनके नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी जिलों की कार्यकारिणी गठित की जाएंगी। ब्लॉक पर भी पार्टी कार्यकारिणी बनाएगी। पदाधिकारियों के साथ ही सदस्यों के साथ जल्द जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को पार्टी नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !