गुरु प्रकाश को प्रदेश ब्राह्मण सभा की कमान

बिलासपुर  – प्रदेश ब्राह्मण सभा की त्रिवार्षिक चुनाव मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित किए गए, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर मंडी के गुरु प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऊना की मीना शर्मा, महासचिव कांगड़ा के एसआर अवस्थी, जबकि बिलासपुर जिला से गीताराम शर्मा को कोषाध्यक्ष तथ सीताराम शर्मा को मुख्य लेखाकार चुना गया।  प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्याध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर जिला बिलासपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. उत्तम चंद शर्मा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता रोशन लाल भारद्वाज, संगठन सचिव जयकिशन शर्मा, मातृशक्ति विंग से वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना वशिष्ठ और संगठन सचिव अंजना शर्मा को मनोनीत किया गया, जबकि युवा शक्ति विंग से उपाध्यक्ष तुषार डोगरा और सचिव पद पर अंकुश शर्मा को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष पं. सीताराम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन यथाशीघ्र किया जाए या कल्याण बोर्ड की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाई जाए, ताकि ब्राह्मण वर्ग के उत्थान हेतु अपेक्षित मुद्दे बोर्ड की बैठकों में उठाएं जा सकें।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !