चंबा- होली मार्ग पर दरकी पहाड़ी

भरमौर —  चंबा- होली मार्ग पर डल्ली के समीप बुधवार दोपहर बाद पहाड़ी के दरकने से हुए भू-स्ख्लन के कारण भारी भरकम चट्टानों के गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर यातायात बहाली में जुट गया। मगर बारिश का दौर रहने से मार्ग पर यातायात बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। मार्ग पर देर शाम तक वाहनों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब अढ़ाई बजे अचानक हुए भू-स्खलन के कारण चट्टानें खिसककर होली मुख्य मार्ग पर जमा हो गई। इस दौरान चंबा- होली मार्ग पर दौड़ रहे वाहन बीच राह में फस गए। वाहन चालक मार्ग पर यातायात बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का अमला मशीनरी सहित मौके पर पहुंचकर यातायात बहाली का काम छेडे़ हुए है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो देर शाम तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बना दिया जाएगा। बारिश का दौर रहने से यातायात बहाली का काम बाधित हो रहा है। बहरहाल, बुधवार को होली मार्ग पर डल्ली के पास भू-स्खलन होने से उपतहसील की दर्जनों पंचायतों का संपर्क  शेष विश्व से कटकर रह गया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !