
बाल हित सर्वोपरि, योजना से बाहर बच्चों को ‘सुख आश्रय’ से जोडऩे की तैयारी दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें और बाल हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उपायुक्त बुधवार को मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालक
मार्चपास्ट से गूंजा होली स्कूल, छात्राओं की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ निजी संवाददाता-होली पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली में छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मुख्यातिथि के
दाल के पास मलबे ने रोकी गांवों की राह, दो घंटे तक थमी रही गाडिय़ों की रफ्तार स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत उपमंडल भटियात की ग्राम पंचायत सुदली में बुधवार को पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण केहल-समलेऊ संपर्क मार्ग दाल गांव के पास करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। सडक़ बंद होने से समलेउ, चुहल, मिहनू, गढ़, टरवाड़,
स्टाफ रिपोर्टर-चुवाड़ी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बुधवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एसएमओ एवं अस्पताल प्रभारी डॉ.
नगर संवाददाता-चंबा जनजातीय क्षेत्र पांगी को प्राकृतिक खेती के तहत पहला रसायन मुक्त उपमंडल बनाने की दिशा में कृषि विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग पांगी नरेश कुमार नायक ने बताया कि पांगी क्षेत्र के 30 किसानों को मशरूम उत्पादन एवं फसल कटाई उपरांत प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट
मणिमहेश यात्रा का दूसरा विजेता घोषित, हेलिकॉप्टर से गौरीकुंड जाएंगे नवीन नगर संवाददाता-भरमौर श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आयोजित किए जा रहे रेडक्रास लक्की ड्रॉ के दूसरे सप्ताह के लिए टिकट नंबर 515 के धारक नवीन कुमार पुत्र जयकरण, निवासी ग्राम रेहला, तहसील भरमौर को विजेता घोषित किया गया है। लक्की ड्रॉ के विजेता को
चुवाड़ी कालेज में औषधीय पौधों की पहचान सीख रहे छात्र, बच्चों ने जुटाया ज्ञान स्टाफ रिपोर्टर-चुवाड़ी राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के परिसर में नवस्थापित औषधीय उद्यान में ईको क्लब की ओर से शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान ईको क्लब के 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न औषधीय पौधों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने
नगर संवाददाता-चंबा जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए सात से 11 सितंबर तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार
दस दिन संस्कृत संग छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, निखरा आत्मविश्वास दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा किड्स इंटरनेशनल स्कूल सुल्तानपुर में संस्कृत भारती के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय संस्कृत शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि पैदा करने के साथ उन्हें सरल एवं व्यवहारिक संस्कृत बोलने के लिए