भाजपा की सत्ता में वापसी तय

सिहुंता —  भाजपा नेता डा. चमन सिंह चौहान ने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के पांच मतदान केंद्रोंं का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगोंं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश सरकार की कारगुजारियों की जानकारी दी। इस दौरान डा. चमन सिंह चौहान ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाने का आश्वासन भी दिया। डा. चमन सिंह चौहान ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत मोतला, रजैईं, समोट, कामला व सिहुंता मतदान केंद्र का दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में दिखा। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान में अधिकांश लोगों ने बिजली व पानी की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आगामी विस चुनावों के बाद भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी तय है। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन में भटियात हलके के मतदाता भी आहूति डालने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में सिहुंता सेक्टर के विभिन्न मतदान केंद्रों का चरणबद्ध तरीके से दौरा किया जाएगा। बहरहाल, भाजपा नेता डा. चमन सिंह चौहान ने आगामी विस चुनावों के मददेनजर जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताओं से संपर्क साधकर लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !