मंडी पहुंचा सेब

शिमला  — हिमाचल की मुख्य आर्थिकी सेब की महक मंडी पहुंच गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी फल मंडी ढली में सेब की पेटियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। फल मंडी में सेब के बॉक्स पहुंचने से प्रदेश में सेब सीजन का आगाज हो गया है। शिमला (ढली) फल मंडी में 23 जून को रेड जून सेब के 25 बॉक्स पहुंचे। मंडी में सेब 700 से 750 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिका।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !