योल की कोमल दिल्ली में चमकी

योल  — आर्मी स्कूल योल की छात्रा ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल अंबास्था ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कोमल  द्वितीय स्थान हासिल किया है। कोमल हिमाचल प्रदेश की पहली छात्रा बनी, जिसने राष्ट्रीय स्तर की विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने कोमल की कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के सभी विज्ञान अध्यापकों के सहयोग से  ही ऐसा संभव हुआ है। उन्होेंने बताया कि यह प्रतियोगिता दिल्ली में 27-28 मई को हुई। उन्होंने बताया कि पालमपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 120 छात्रों ने भाग लिया था। इस दौरान कोमल का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !