
ठियोग के बलसन क्षेत्र अंतर्गत देवठी गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अर्णव चौहान, पुत्र राकेश चौहान का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में हुआ है। अरनव आगामी पहली जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक चीन ...
जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना अंब ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में पुलिस थाना अंब ,,,
देश की सुरक्षा के लिए समर्पित भारतीय नौसेना के वीर अधिकारी लै.कमांडर सूरज पराशर को उनकी असाधारण वीरता और कत्र्तव्यनिष्ठा के लिए देश के प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के ऊना और पंजाब के नंगल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मूलत: ऊना जिला के चढ़तगढ़ गांव व वर्तमान में नंगल रेलवे रोड कालोनी के निवासी जांबाज लै.कमांडर सूरज पराशर को यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि छह न
मुख्यालय के साथ लगते खटवीं गांव के डा. अभिषेक शर्मा ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में दो महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र तथा अकादमिक जगत को गौरवान्वित किया है। डा. शर्मा को वर्ष 2025 की ...
हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर को पदोन्नत कर एयर वाइस मार्शल बनाया गया है। एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले प्रथम अधिकारी रहे हैं और इसके बाद एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले भी पहले अधिकारी हैं। उन्होंने 13 अप्रैल, 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियंस) का पदभार ग्रहण किया। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इलाके के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन
घुमारवीं उपमंडल के बाना दा घाट से संचिता शर्मा ने सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक-1 टॉप किया है। संचिता शर्मा 2023 से दिल्ली के दौलत राम कालेज के बायोकेमेस्ट्री में पढ़ाई कर रही हैं। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री का रिजल्ट आया, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है। संचिता शर्मा के माता-पिता दोनों हरियाणा में शिक्षक हैं।
मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं व धर्मशाला के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के चार छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि ...
घुमारवीं के उभरते फिल्म निर्देशक संजीव सोनी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी लघु फिल्म जस्ट लाइक यू एंड मी को कोलकाता में आयोजित ऑटिज़्म नैरेटिव्स पुरस्कार संध्या में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। देशभर से आई 52 फिल्मों के बीच इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश और विशेषकर घुमारवीं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ऑटिज़्म जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित यह फिल्म समाज में जागरूकता और समावेशिता का मजबूत संदेश देती है।
बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस की ओर से एलिट कैंप अंडर-16 ब्वॉयज का आयोजन किया जा रहा है। 11 मई से छह जून तक होने वाले कैंप के लिए एचपीसीए के दो खिलाडिय़ों सुमित संधू व हार्दिक शर्मा का चयन ...