सुमित गुप्ता को करसोग व्यापार मंडल की कमान

करसोग – पांगणा में व्यापार मंडल संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से किए गए । इसमें व्यापार मंडल पांगणा के अध्यक्ष पद पर व्यापारी सुमित गुप्ता को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव नितिश गुप्ता, सह सचिव इंद्र राज शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन, मुख्य सलाहकार वरिष्ठ व्यापारी व समाजसेवी मतिधर शर्मा व सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता, दविंद्र कुमार गुप्ता, हितेंद्र कुमार, खुशाल गुप्ता, राजकुमार, योगेश, मोहिंद्र, गौरव , गोविंद राम शर्मा, मेहर चंद, विजय, कामेश्वर शर्मा, नानक चंद, पुनित गुप्ता, नरेश, धनी राम, सुनील, भीम सिंह, परस राम, लुदर मणि, सुजल, कार्तिक गुप्ता, पूर्ण चंद, रोशन, कुशल महाजन, भूप सिंह उपस्थित थे। व्यापार मंडल पांगणा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल का कार्यकाल दो वर्ष का होगा यदि दो वर्ष में किसी कारण वश चुनाव नहीं होते तो व्यापार मंडल की कार्यकारिणी निरस्थ मानी जाएगी। व्यापार मंडल पांगणा पंचायत व अन्य संस्थाओं के साथ विकास का सहयोग करेगा, साल में कम से कम दो बार व्यापारियों की बैठक का आयोजन होगा। समस्याओं का समाधान किया जाएगा व सभी से आग्रह है कि वह संगठन की मजबूती में अपना सहयोग दें।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !