चमन अंतरराष्ट्रीय विकास परिषद के उपाध्यक्ष चुने

बंगाणा —  बंगाणा उपमंडल के तहत घयोड गांव के चमन लाल बंगा पुत्र घीसू राम लंदन की संस्था अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक विकास परिषद एयूके लंदन की भारतीय इकाई के उपाध्यक्ष बने हैं। लुधियाना में हुई राष्ट्रीय इकाई में इसकी घोषणा की गई। उन्हें 2017 से 2019 तक संस्था के अनुसंधान व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध के नए आयाम शुरू करने का जिम्मा दिया गया है। लुधियाना के नैक से ए-ग्रेड प्राप्त शिक्षा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. बलवंत सिंह व संस्था से आए सदस्य प्रो. केन जॉन ने डा. बंगा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। चमन लाल बंगा ने बताया कि आईपीडीए इंडिया के तत्त्वावधान में 27 से 29 अक्तूबर तक लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन डा. बलवंत सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। इसमे लगभग 15 देशों के प्रोफेसर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाएंगे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !