त्राल में सुरक्षाबलों ने घेरा आतंकी मूसा

श्रीनगर – भारत के अल कायदा के चीफ जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के नारपोरा के त्राल में घेर लिया। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों की ओर से उसकी तलाश में सर्च अभियान जारी था। सुरक्षाबलों ने पिछले कई घंटों से मूसा को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है। मूसा के अलावा तीन और आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरे रखा। इनमें एक स्थानीय कमांडर सालेह मोहम्मद अखून भी है। अखून, मूसा को स्थानीय स्तर पर मदद करता था। अखून बी कैटगिरी का आतंकी है। इस बीच अल कायदा कमांडर जाकिर मूसा के पैतृक गांव नारपोरा त्राल में स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों को जाकिर मूसा की लंबे समय से तलाश थी। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद मोस्ट वांटेड जाकिर मूसा ने जुलाई 2016 में उसकी जगह ली थी। इसके बाद उसने हिज्बुल मुजाहिद्दीन को छोड़कर अपना अलग ग्रुप बनाया ताकि कश्मीर में खलीफ का गठन किया जा सके। अल कायदा ने जाकिर मूसा को अपना पहला कमांडर नियुक्त किया था।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !