बाढ़ पीडि़तों के लिए फरिश्ता बने भारतीय

ह्यूस्टन में बेघर हुए हजारों लोगों को खाने के साथ दे रहे कई सुविधाएं

वाशिंगटन— चक्रवाती तूफान हार्वी ने अमरीकी राज्य टेक्सस के शहर ह्यूस्टन में हजारों लोगों को बेघर होने पर मजबूर कर दिया है। इस मुसीबत की घड़ी में वहां रह रहे भारतीय समुदाय ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए हजारों बाढ़ पीडि़तों को खाना, रहने की जगह और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की पहल की है। ह्यूस्टन में करीब डेढ़ लाख भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। हार्वी की वजह से आई बाढ़ की वजह से हाई-वे, घर पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। बारिश की वजह से लोगों के घरों में बिजली भी नहीं है। ह्यूस्टन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने बाढ़ की वजह से आई तबाही की तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय रेस्तरां जहां बाढ़ पीडि़तों तक खाना पहुंचा रहे हैं, वहीं भारतीय कंपनियों ने अपने परिसर में लोगों के रहने की व्यवस्था की है। भारतीय डाक्टर्ज बाढ़ प्रभावितों को मुफ्त मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं तो दूसरी तरफ अधिकतर भारतीय ह्यूस्टन के एमर्जेंसी आपरेशंस सेंटर के साथ बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। साइप्रेस में स्थित करी हाउस रोजाना 50 से 100 लोगों को खाना उपलब्ध करवा रहा है। यूनिवर्सल वॉलनटिअर्ज ग्रुप बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में मदद कर रहा है। पर्ललैंड का बिरयानी एक्सप्रेस बाढ़ पीडि़तों तो फूड पैकेट्स भेज रहा है। डाक्टर मिनी मल्होत्रा लोगों को फ्री मेडिकल कंसलटेशन दे रहीं हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !