हेल्दी फूड को गलत तरीके से खाना है नुकसानदेह

आज के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर इतने जागरूक हो गए हैं कि हेल्दी फूड को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।  हो भी क्यों न हेल्दी फूड शरीर को मजबूत बनाता है तथा रोगों से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है, लेकिन अच्छी सेहत के लिए हेल्दी खाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सही तरीके से खाना भी बहुत जरूरी होता है। जी हां बहुत से ऐसे हेल्दी फूड हैं, जिन्हें हम गलत तरीके से खाते हैं और गलत तरीके से खाने के कारण उसके पौष्टिक गुणों से हम महरूम रह जाते हैं। इसलिए इनको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए तभी यह शऱीर को सही पोषण दे सकते हैं। आइए जानें कौन से हैं ऐसे फूड।

चाय की चुस्की- सुबह उठने के बाद गरमागर्म चाय की चुस्की हर कोई लेना चाहता है और हम से से ज्यादातर लोग दूध की चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने के इस तरीके से चाय के सारे पौष्टिक गुण आपको नहीं मिल पाते हैं। एक शोध के अनुसार सामान्य काली चाय में दूध मिलाने से इसके सारे पौष्टिक गुण समाप्त हो जाते हैं। दरअसल दूध में मौजूद कैसीन प्रोटीन चाय के असर को कम कर देता है। इसलिए इसकी बजाय हर्बल या ग्रीन टी का सेवन करें।

आलू- आलू तभी तक पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है जब तक वह हरा न हो जाए। क्योंकि जब आलू का रंग हरा हो जाता है, तो ग्लाइकोलाएड नामक विषाक्त पदार्थ जमा हो जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

बादाम- वैसे तो बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन कुछ बादाम ऐसे होते है जिनका टेस्ट कड़वा होता है। कड़वे बादाम में  सायनाइड जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो शरीर के लिए घातक साबित होते हैं। इसलिए कड़वे बादाम को खाने से बचें। बादाम भिगोकर खाए जाएं तो ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

चेरी- चेरी कई रंगों में मिलती है, जिसमें विटामिन्स और मिनरल्ज भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इसके बीज काफी नुकसानदायक होते हैं। चेरी के बीज में हाइड्रोजन सायनाइड होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

टमाटर- टमाटर की पत्तियां और तने बहुत ही हानिकारक होते हैं। इनमें विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। बेहतर होगा कि टमाटर की पत्तियों और तने से परहेज करें।

मशरूम- मशरूम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन मशरूम की कुछ प्रजातियां हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए मशरूम खाने से पहले इसकी गुणवत्ता जांच लें।

बेस्ट फूड ब्रॉकली- निसंदेह ब्रॉकली आपके शरीर के लिए अच्छे फूड में से एक है! पोषक तत्त्वों से भरपूर ब्रॉकली सेहत के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करती है, लेकिन क्या आप इसे खाने का सही तरीका जानते हैं शायद नहीं। जी हां, ब्रॉकली को सही तरीके से बनाने के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। एक अध्ययन के अनुसार ब्रॉकली को स्टीम करके इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है, लेकिन उबालना और तलना सबसे खराब तरीकों में से एक है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब- सेब में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा के अलावा इसमें पाए जाने वाले पालीफेनाल्स और फ्लेवोनोइड्स दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्या आप जानते हैं कि सेब के बीच के जिस हिस्से को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। सही तरीके से खाना आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। खाना हमेशा आराम से  बैठकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। अपने खान-पान और जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव लाकर हम सुखी और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं और रोगमुक्त हो सकते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !