हैंग ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है बीड़ बिलिंग

सरकार ने कांगड़ा जिला में इंद्रूनाग को पैरा ग्लाइडिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की आज्ञा दी। दूसरा स्थान बीड़ बिलिंग है, जो अंतरराष्ट्रीय हैंग ग्लाइडिंग सेंटर के रूप में प्रसिद्ध है और विश्व भर से हैंग ग्लाइडिंग करने वालों को आकर्षित करता है…

इंद्रूनाग

सितंबर 2011 ई. में राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला में इंद्रूनाग को पैरा ग्लाइडिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की आज्ञा दी। दूसरा स्थान बीड़ बिलिंग है, जो अंतरराष्ट्रीय हैंग ग्लाइडिंग सेंटर के रूप में प्रसिद्ध है और विश्व भर से हैंग ग्लाइडिंग करने वालों को आकर्षित करता है। यद्यपि कभी-कभार विदेशी पर्यटक इंद्रूनाग के स्थान को प्रयोग करते चले आ रहे हैं, पर अब राज्य सरकार की पहचान के बाद इस साहसिक खेल को प्रोन्नत करने के लिए कुछ अधोसरंचना विकसित की जानी चाहिए। यह धर्मशाला आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए  एक अतिरिक्त आकर्षण होगा। इंद्रूनाग में पैरा ग्लाइडिंग गर्मियों के महीनों में या अक्तूबर और नवंबर के महीनों में की जा सकती है।

जालमा

यह स्थान लाहुल-स्पिति की पत्तन घाटी में चंद्रभागा नदी के साथ है। एक पौराणिक कथा के अनुसार लाहौल और कुल्लू के सारे देवता यहां निवास करते थे। यह गांव भिन्न-भिन्न देवी-देवताओं के पुराने और क्रमबद्ध चित्रों के लिए प्रसिद्ध है जो यहां सुरक्षित हैं। यह चित्र मध्य एशियन शैली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जतोग

यह शिमला के पश्चिमी सिरे से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर है। यह पहाड़ी ब्रिटिश सरकार द्वारा 1843 ई. में अधिगृहीत की गई थी। यह पहले गोरखा रेजिमेंट ने अधिकार में ली। यहां ब्रिटिश पर्वतीय तोपखाने की दो बैटरियां और ब्रिटिश इन्फेंटरी की दो कंपनियां रहती थीं।

जैतक

सिरमौर कहा जाता है। यह कल्पा से थोड़ा नीचे है जिला में जैतक का किला जो अब भगन अवस्था में है, एक ऐतिहासिक स्थान है। 1814 ई. में युद्ध के दौरान गौरखों ने किले की रखवाली करने के लिए 2200 आदमियों के साथ यहां पोजीशन ली। यह किला गोरखा नेता रणजोर सिंह थापा द्वार बनाया गया था। यह किला अंग्रेजों द्वारा गोरखों से श्रृंखलाबद्ध थका देने वाली सैनिक चालों और लड़ाइयों के बाद कब्जे में लिया गया।

शांशा

यह लाहुल घाटी में चंद्रा और भागा नदियों के दाहिने किनारे पर स्थित है। कहा जाता है। लाहुल के शक्तिशाली देवता गोपन का जन्म यहां हुआ बताया जाता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !