चार को स्क्रब टायफस, तीन को डेंगू फीवर

टीएमसी — डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा अस्पताल में स्क्रब टायफस व डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को पालमपुर के 24 वर्षीय युवक, सुंदरनगर की 55 वर्षीय महिला, देहरा कांगड़ा जिला की सात वर्षीय बच्ची व फतेहपुर जिला कांगड़ा की 40 वर्षीय महिला में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। पालमपुर घुग्घर के 33 वर्षीय महिला, चौकी कुठेहड़ हमीरपुर की 20 वर्षीय युवती व बड़ोल धर्मशाला के 30 वर्षीय व्यक्ति को डेंगू हुआ है। इन सभी मरीजों को विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा जा रहा है। स्क्रब टायफस से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है।