प्लयूर का शमाउन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगा दम

साहो— हाई स्कूल प्लयूर का छात्र शमाउन ने रामपुर बुशहर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर- 14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के साठ किलोग्राम कुश्ती वर्ग मुकाबले में स्वर्ण पदक झटका है। इस दमदार प्रदर्शन के मद्देनजर अब शमाउन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शमाउन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा। शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटे शमाउन के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ  ने शमाउन की सफलता को लेकर पीठ थपथपाई। उन्होंने शमाउन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखते हुए जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेगा। प्लयूर स्कूल की कार्यकारी मुख्याध्यापिका अनिता शर्मा ने शमाउन को सम्मानित करने की रस्म अदा की। उन्होंने शमाउन के हुनर को निखारने में सहयोग के लिए कला अध्यापक मनीष शर्मा की हौंसला अफजाई भी की।