बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना

चंबा  – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर की ओर से शिमला में दिए गए ब्यान कांग्रेस राज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़े हैं पर कांग्रेस पार्टी कांगड़ा चंबा की युवा प्रवक्ता अंजलि मल्होत्रा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सन 1951 में जब भारतीय जनता पार्टी जनसंघ पार्टी बनी थी तब से लेकर आज तक एक भी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनी। मोदी सरकार ने भारी बहुमत के बाद भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष तो आज भी एक महिला ही है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस शासनकाल में जनता संरक्षण महिलाआें को मिला है भारतीय जनता पार्टी देना तो दूर सोच भी नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की संख्या 1517 थी जो वर्ष 2015 में घट कर 1311 ही रह गई है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंजलि मल्होत्रा का कहना है कि राहटकर पिछले तीस वर्षों में महिलाओं का इतिहास उठा कर देखना चाहिए कि प्रदेश में कितनी महिलाओं को 30 वर्षों में रोजगार मिला है। फौज सहित कई अन्य अहम पदों पर आज प्रदेश की बेटियां पहुंची है। उन्होंने रहाटकर से पूछा की हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं उनके महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि  आज रहाटकर जिस महाराष्ट्र आयोग की अध्यक्ष हैं वह भी कांग्रेस की देन है।