शिमला एलआईसी मंडल देश में फर्स्ट

शिमला — भारतीय जीवन बीमा निगम के शिमला मंडल ने सूक्षम बीमा क्षेत्र में 87 बीमा गांव बनाने पर देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति (गैर सरकारी संगठन) का विशेष योगदान रहा है। यह जानकारी एलआईसी शिमला मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शिमला मंडल ने वर्ष 2016-17 में 191130 पालिसियों के अंतर्गत 255.58 करोड़ प्रथम प्रीमियम आय अर्जित की। इस वित्त वर्ष में 31 अगस्त तक मंडल ने करीब 67200 पालिसियों के अंगर्तत 108.73 करोड़ की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित कर ली है।