हिमाचल अधिकार पार्टी भी तैयार

मंडी – प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अब नई राजनीतिक पार्टियों के गठन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस चुनाव में इस बार सबसे पहले मंडी में नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है। इस पार्टी का नाम हिमाचल अधिकार पार्टी रखा गया है। दो साल से हिमाचल किसान अभियान आंदोलन चला रहे समाजसेवी एवं आंदोलनकारी देशराज शर्मा ने इस पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देशराज शर्मा को ही बनाया गया है। मनाली से लाल चंद कटोच और बीआर जसवाल के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से पार्टी के संविधान को परित करते हुए देशराज शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन ओम चंद ठाकुर को महासचिव और जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। पार्टी ने प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जीवानंद भादर सिंह, बेली राम, ब्रजेश शर्मा, राम सिंह, अनिरुद्ध शास्त्री, नरेंद्र, सुनील , देवेंद्र नाथ, नरेश, दीवान चंद गुप्ता, शिवा अतारजीत, बली राम, राजेश सेन, प्रोमिला, शांता देवी, हिमा देवी, पार्वती , जमना देवी, लता देवी और डा. संजीव पठानिया को चुना गया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कांगड़ा से राजेश गौतम बिलासपुर से मस्तराम धरोच और एनआर शर्मा और कुल्लू से राजकुमार कार्यकारिणी में शामिल किया गया।