अंबाला में हुई सफाई अभियान परेड

गीले और सूखे कूड़े को अलग करने को 140 सफाई कर्मियों ने लिया भाग

अंबाला— ओए अंबाला सफाई अभियान के तहत गीले और सूखे कूड़े को अलग अलग करने पर अंबाला नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर गगनदीप  सिंह  के आदेश पर अपग्रेडेड इंफ्रास्ट्रक्टर  परेड़ कराई गई, जोकि आर्मी  ग्राउंड अंबाला कैंट में 3ः00 से  4ः30 तक चली। इस परेड में  सुपरिंटेंडिंग  इंजीनियर  म्युनिसिपल  कोर्पोरशन अंबाला रमेश मंधान, सेनिटरी इंस्पेक्टर अंबाला  कैंट विनोद बेनीवाल उपस्थित थे।  इस  परेड़  में  ओए अम्बाला की टीम के साथ  वार्ड  नंबर 12 से  वार्ड  नंबर  20 के  सभी  140 सफाई  कर्मचारी  93 साइकिल  रेहड़ी,  नौ मोटर  रेहड़ी, 11 ट्राली  के  साथ  शामिल  हुए  थे। सुपरिंटेंडिंग  इंजीनियर   रमेश  मंधान  ने  सभी  रेहड़ी, ट्राली  की  वार्ड  वाइज  जांच  की  और  उनमे  जो  भी  कमियां  थी,  उसको  तुरंत  ठीक  करने  के  आदेश  दिए। रमेश मंधान ने कर्मचारियों  के  काम  करने के समय उनके डंपिंग  पॉइंट्स, रुट्स और हाउस होल्ड  कवरेज के सेग्रीगेशन पर ओए अंबाला की टीम  और  नगर  निगम  के कर्मचारियों के साथ ओए अंबाला अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की। परेड के अंत में  सभी  कर्मचारियों  को  ओए  अंबाला  कैंपेन  को  सफल  बनाने  में  पूरा  सहयोग  देने  की  अपील   की  और  उनके  अब  तक  के  दिए  सहयोग  की  होंसला अवजाई भी की। इस दौरान सफाई कर्मचारी, रेहड़ी लगाने वाले व वार्ड नंबर 12 से 20 तक के लोग उपस्थित थे। लोगों ने सफाई अभियान को लेकर रूचि दिखाई तथा प्रधानमंत्री के भारत सफाई अभियान को सफल बनाने का जिम्मा लिया।