किब्बर में है विश्व का सबसे ऊंचा गांव

यह संसार के सबसे ऊंचे गांवों में से एक है। जो समुद्रतल से 4205 मीटर ऊपर चारों ओर पर्वतों से घिरी हुई एक तंग घाटी में स्थित है। काजा से थोड़ी दूरी पर गट्टे या गीते गांव 4270 मीटर की ऊंचाई पर संसार का सबसे ऊंचा गांव है…

कुंजुम दर्रा

कुंजुम दर्रा महान कुंजम श्रेणी में से लाहुल घाटी को मार्ग उपलब्ध करवाता है। उन्नत बड़ा शिगड़ी हिमनद अपने पूर्ण वैभव में सामने दिखाई देता है। दर्रे की चोटी (मुकुट) पत्थरों के एक ढेर से चिन्हित की गई है, जो वर्षों पहले यहां खड़ी की गई थी। हाल ही में शिखर पर एक मंदिर का निर्माण किया गया है, जो लाहुल के मुख्य देवता भगवान गेफांग को समर्पित है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि हर वाहन कुंजुम दर्रे से गुजरता है, उसे ईश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए परिक्रमा करनी पड़ेगी। भगवान के इस पत्थर के बिंब की एक और विशेषता यह है कि यदि भक्त भगवान को स्वीकार्य है तो कैश (सिक्का या नोट) के रूप में भेंट बिंब से चिपक जाएगी। मान्यता है कि यह मंदिर  देवी दुर्गा का है।

लिंगती घाटी

यह स्पीति की सबसे बड़ी और सबसे लंबे किनारे वाली घाटी है। यह लिंगटी गांव (3460 मीटर) से उत्तर-पूर्व की ओर अपने सिरे तक लगभग 60 किलोमीटर तक जाती है। यह एक भूतत्व विषयक जीवंत संग्रहालय है। इसका भूतत्व विषयक इतिहास 2500 लाख वर्ष पुराना है और इसके शैल (एक प्रकार का पत्थर) और जीवाश्म संपूर्ण जगत से विदित हैं। लिंगती घाटी में ‘गया’ चोटी भी है। इसके शिखर पर स्पीति, लद्दाख और तिब्बत मिलते हैं।

कोठी

यह जिला किन्नौर में है और इसे कोष्टाम्पी भी कहा जाता है। यह कल्पा से थोड़ा नीचे है और किन्नर कैलाश इसके पृष्ठ में शोभायमान है। गांव में श्वांग चंडिका का प्रसिद्ध मंदिर है। गांव का अपने आकर्षक मंदिर, प्रसन्नकारी सरपत, हरे खेतों और फलदार वृक्षों से कुल मिलाकर एक सुंदर परिदृश्य है।

कुफरी

शिमला में 2622 मीटर की ऊंचाई पर रिज से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सर्दियों के खेलों की राजधानी स्कींग के लिए आदर्श है। पिछले वर्षों से सर्दियों के दौरान पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है।

किब्बर

स्थानीय लोग इसे खईपुर के नाम से पुकारते हैं। यह संसार के सबसे ऊंचे गांवों में से एक है। जो समुद्रतल से 4205 मीटर ऊपर चारों ओर पर्वतों से घिरी हुई एक तंग घाटी में स्थित है। काजा से थोड़ी दूरी पर गट्टे या गीते गांव 4270 मीटर की ऊंचाई पर संसार का सबसे ऊंचा गांव है।