क्या आप जानते हैं

राष्ट्रीय

  1. भारत में किस प्रकार की ऊर्जा का सर्वाधिक उत्पादन होता है?

(क) जल विद्युत      (ख) ताप विद्युत

(ग) परमाणु विद्युत   (घ) पवन विद्युत

  1. प्रथम यूनानी यात्री मैगस्थनीज किस के समय में भारत आया था?

(क) अशोक            (ख) चंद्रगुप्त द्वितीय

(ग) चंद्रगुप्त मौर्य        (घ) बिंदुसार

  1. ‘ बाणभट्ट ’ किस सम्राट के राजदरबारी थे?

(क) हर्षवर्धन के       (ख) कनिष्क के

(ग) विक्रमादित्य के      (घ) कुमारगुप्त के

  1. ‘ अजमेर’ नगर की स्थापना किस ने की थी?

(क) जयचंद ने         (ख) वासुदेव ने

(ग) मानसिंह ने        (घ) अजयराज ने

  1. भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय कौन सा है?

(क) मद्रास           (ख) इलाहाबाद

(ग) कलकत्ता         (घ) बंबई

  1. भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर कौन सा है?

(क) मेघा            (ख) परम

(ग) सिद्धार्थ            (घ) साइबर

  1. भारत में सिलिकॉन वैली कहां पर स्थित है?

(क) बंगलूर         (ख) चेन्नई

(ग) कोलकाता      (घ) हैदराबाद

  1. राज्यसभा के सदस्यों की न्यूनतम आयु कितनी है?

(क) 35 वर्ष      (ख) 25 वर्ष

(ग) 21 वर्ष      (घ) 30 वर्ष

  1. भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है?

(क) लोकसभा      (ख) संसद

(ग) राज्यसभा      (घ) प्रतिनिधि सभा

  1. ‘ चाणक्य ’ को और किस नाम से जाना जाता था?

(क) भट्टस्वामी      (ख) राजशेखर

(ग) विष्णुगुप्त      (घ) विशाखदत्त

  1. गौतम बुद्ध का देहांत किस स्थान पर हुआ था?

(क) कुशीनगर     (ख) सारनाथ

(ग) मथुरा         (घ) बोधगया

  1. भारत में परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किस वर्ष हुआ?

(क) 1941 में   (ख) 1953 में

(ग) 1944 में    (घ) 1948 में

  1. रावतभाटा परमाणु विद्युत संयंत्र कहां पर स्थित है?

(क) गुजरात में     (ख) कर्नाटक में

(ग) राजस्थान में      (घ) गोवा में

  1. ‘ नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान ’ किस राज्य में स्थित है?

(क) मध्यप्रदेश     (ख) उत्तराखंड

(ग) छत्तीसगढ़      (घ) जम्मू-कश्मीर

उत्तर : 1 ख 2 ग 3 क 4 घ 5 ख 6 ग 7 क 8 घ 9 ख 10 ग 11 क 12 घ 13 ग 14 ख