मुसीबत में फंसे युवराज

भाभी आकांक्षा ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

चंडीगढ़ — टीम इंडिया से बाहर चल रहे बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह लगातार परेशानियों में फंसते जा रहे हैं। उनकी परेशानी कम होने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है। पहले तो उन्हें श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और अब न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया से बाहर रखा गया। अब उनके ऊपर एक नई आफत आ गई है। यह आफत ऐसी है कि उसमें उन्हें कोर्ट के कटघरे पर भी खड़ा होना पड़ सकता है। दरअसल युवराज सिंह घरेलू हिंसा के केस में फंस गए हैं। युवी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस कोई और नहीं बल्कि उनकी भाभी और बिग बॉस-10 प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा ने दर्ज कराया है। आकांक्षा शर्मा ने युवी के साथ उनके बड़े भाई जोरावर और मां शबनम के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। दरअसल युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा और बड़े भाई जोरावर सिंह एक साथ नहीं रहती हैं। दोनों के बीच तलाक हो चुका है। तलाक के बाद आकांक्षा शर्मा ने युवराज सिंह और उनके पूरे परिवार के खिलाफ कई बार गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इस बार उन्होंने घरेलू हिंसा का केस कराया है।