खेल

भारतीय क्रिकेट टीम अपने पिछले 20 ओवर के मैच 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 2026 सीरीज में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। न्यूजीलैंड बनाम भारत ...

लुहणू क्रिकेट मैदान में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को उसी के मैदान पर एक पारी और 97 रन से करारी शिकस्त देकर अपनी ताकत का एहसास करवाया। बुधवार को मुकाबले ...

बीसीसीआई प्रेजिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वल्र्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मन्हास ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले एक इंटरव्यू में यह बात कही। यह दौरा 22 अक्तूबर से शुरू होगा। रोहित-विराट 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच वनडे की सीरीज में खेलते दिखेंगे। मन्हास ने कहा कि दोनों बैटर्स को लगातार रन बनाने होंगे।

एशियाई पैरा खेल 2026 में बुधवार भारत ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। बुधवार को यहां सचिन खिलारी ने अपने पहले ही प्रयास में 15.79 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर एशियाई पैरा खेल का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बेहतरीन निरंतरता दिखाई और उनके सभी थ्रो 15 मीटर के निशान से आगे रहे। वहींं मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

भारत के अकीरा बनोथु ने पुरुषों की 400 मीटर टी 38 स्पर्धा में 51.25 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। अकीरा, इराक के मोहम्मद खलाफ के पीछे रहे, जिन्होंने 57.08 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। ईरान के रज़ा हतामिशूली ने 51.81 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रवि कार्तिक बुडिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 स्पर्धा में 1:10.10 का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। उज्बेकिस्तान के एगोर बोलोतोव ने 58.43 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता, जबकि ताइवान के येह फेंग-युआन 1:12.05 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हिमांशु नंडल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और बंटी ने रजत पदक अपने नाम किया। बुधवार को यहां पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार (टॉप्स ...

दक्षिण अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कप्तान तेम्बा बावुमा के दमदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 425 रन बनाकर ...

चार सौ मीटर दौड़ के विशेषज्ञ दिलीप गावित को इस साल की शुरुआत में अपना इवेंट बदलना पड़ा, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स से उनका मुख्य इवेंट हटा दिया गया था। उन्होंने न केवल 100 मीटर स्प्रिंट में हिस्सा ...

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार को यहां के हालात खूब रास आयेंगे। वह नई गेंद से...