मौसम साफ,पर ठिठुरन बढ़ी

विभाग का पूर्वानुमान, मौसम में अभी करवट के आसार नहीं

शिमला — प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है और आने वाले 24 अक्तूबर तक भी मौसम साफ रहेगा। इसके बावजूद पहाड़ों पर न्यूनतम तापमान गिरने लगा है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्तूबर तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मैदानी, मध्यम पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं, मौसम साफ रहने के बावजूद पहाड़ों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, शिमला में 13.0, कल्पा में 5.0, सोलन में 8.8 और मनाली में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह अन्य मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। वही,ं बुधवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। ऊना का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में कहां  कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    24.8       13.0

सुंदरनगर  31.1       10.1

भुंतर       30.8      9.0

कल्पा     20.2      5.0

धर्मशाला  26.2      15.4

ऊना       34.8       14.6

नाहन      29.9      16.5

सोलन     30.0      8.8