ब्रांड खिचड़ी

(अंकित कुंवर, नई दिल्ली )

विश्व खाद्य भारतीय कार्यक्रम का आयोजन पहली बार भारतीय सरजमीं पर हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन का दर्जा देने का माहौल बनाया गया। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। खिचड़ी को भारतीय परंपराओं का प्रसिद्ध भोजन कहा जाता है। यह दीगर है कि खिचड़ी में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्त्व मौजूद हैं, जो शारीरिक विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। खिचड़ी को लेकर सरकार की मंशा है कि भारतीय खिचड़ी की ओर वैश्विक दिलचस्पी हो और व्यापारिक नजरिए से विभिन्न देशों में खिचड़ी का व्यापार सुगम हो। इससे भारत का विश्व में मान-सम्मान बढे़गा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। खिचड़ी को अब एक तरह से ब्रांड बनाकर पेश करने की तैयारी है।