माहिरा ने तोड़ी चुप्पी

बालीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म रइस से डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कुछ वक्त पहले तब सुर्खियों में आईर्ं थी जब रणबीर कपूर के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों में वह रणबीर के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आ रहीं थी और उन्होंने बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। माहिरा की इन तस्वीरों पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था लेकिन इस पर माहिरा की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था। हालांकि, अब माहिरा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। माहिरा ने अपनी रखते हुए कहा है कि वह अभी तक चुप रहीं क्योंकि उनको समझ ही नहीं रहा था कि इस पर क्या कहें। दरअसल, माहिरा आजकल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।