सीएम ने पूछा वक्फ वोर्ड चीफ का कुक्षलक्षेम

शिमला – कई दिन से आईजीएमसी में भर्ती वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलिलउल्लाह का हाल जानने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहुंचे। वह मुख्यमंत्री के खासमखास माने जाते हैं। उन्होंने ख्वाजा से बातचीत की और उनकी दीर्घायु की कामना की। यह करीब आधे घंटे तक की मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने यहां चिकित्सकों से भी ख्वाजा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने आशा जताई कि वह जल्द ठीक होकर अस्पताल से वापस लौटेंगे…