कालका में विकास कार्य पर खर्चे लाखों

पंचकूला— कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार के शासनकाल के दौरान कालका विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों व भवनों के निर्माण पर 3209.13 लाख  रुपए की राशि खर्च की गई  है। इसके अलावा 2122.88 लाख रुपए की राशि के विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा 1187.49 लाख रुपए के अनुमान तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उक्त राशि में से पिंजौर-मल्ला रोड पर नंद पुर एचएल ब्रिज के निर्माण पर 363.90 लाख रुपए की राशि खर्च की गई तथा कालका-खुदाबक्श सड़क पर खुदाबक्श नदी पर 668.10 लाख रुपए की राशि से पुल का निर्माण करवाया गया। 1937.62 लाख रुपए की लागत से क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करवाया गया। इविभाग द्वारा 2122.88 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ 25 करोड़ रुपए की लागत से पिंजौर से कालका परवाणु बैरीयर को जाने वाले मार्ग पर कालका-दिल्ली-अंबालारेलवे लाइन पर फोर लेन आरयूबी को स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़कों के कार्य के लिए 1187.49 लाख रुपए खर्च होंगे।