डरावनी लगने लगी दिल्ली

भीम सिंह चौहान, महादेव, सुंदरनगर

देश की राजधानी दिल्ली में दिन-दहाड़े लूटपाट, बलात्कार, हत्या आदि वारदातों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इन बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाने वालों के साथ जुर्म के कीचड़ में धंसे लोग बेरहमी से मारपीट करते हैं। हाल ही में नेरला (दिल्ली) में शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक महीला को निर्वस्त्र किया गया और वह भी खोटी नीयत महिलाओं द्वारा। इस घटना से दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है। ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए, क्योंकि जुर्म करने वालों पर शिकंजा कसना जरूरी है। यही नहीं, प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत व श्रीलंका के क्रिकेट खिलाडि़यों को इसकी मार झेलनी पड़ी। खेलते समय श्रीलंकाई टीम के खिलाडि़यों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे विश्व भर में हमारी बेइज्जती हुई। पुलिस प्रशासन व सरकार को चाहिए कि डरावनी होती दिल्ली में जरूरी सुधार किए जाएं।