भारत को पहले ही दिन 20 पदक

नई दिल्ली— भारतीय पहलवानों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में चल रही राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए ग्रीको रोमन वर्ग में सभी दस स्वर्ण और दस रजत पदक अपने नाम कर लिए।  राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को भारत ने दस स्वर्ण और रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में प्रदर्शन एकतरफा रहा, जहां उन्होंने दांव पर लगे सभी दस वजन श्रेणियों के स्वर्ण पदक जीत लिए। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सभी 10 वज़न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं अभी होनी हैं जिसमें उसकी पहलवान सभी 10 श्रेणियों में स्वर्ण के लिये पसंदीदा उम्मीदवार मानी जा हैं।

ग्रीको रोमन में चमके भारतीय पहलवान

स्वर्ण

स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास(63 किग्रा), अनिल कुमार (67), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप(97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) शामिल रहे।

रजत

रजत पदक जीतने वालों में नवीन(55 किग्रा), ज्ञानेंद्र(60 किग्रा), गौरव शर्मा(63 किग्रा), मनीष(67 किग्रा), कुलदीप मलिक(72 किग्रा), मंजीत(77 किग्रा), अमरनाथ(82 किग्रा), प्रभाल सिंह(87 किग्रा), सुमित(97 किग्रा) और सोनू(130 किग्रा) शामिल है।

 दस स्वर्ण के साथ ही दस रजत पदक झटके

आज उतरेंगे सुशील कुमार

शुक्रवार को राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सुशील कुमार सहित 60 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम, जोहानसबर्ग पहुंची थी। सुशील कुमार सहित फ्री स्टाईल पुरुष की टीम रविवार को अपने-अपने मुकाबलों के लिए उतरेगी।