रक्कड़ भेड़ी के मेधावी सम्मानित

पंचरुखी — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ भेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में   निर्मल सुग्गा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करके की व बच्चों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक समारोह का आगाज किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  बच्चों नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। बच्चों ने हिंदी और पहाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। इस मौके पर पढ़ाई व खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर  प्रधानाचार्या  वृंदा ने मुख्यतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।