एक ओवर में 37 रन

नई दिल्ली— साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने एक ओवर में 37 रन ठोक दिए हैं। आईपीएल नीलामी से पहले ड्यूमिनी ने केप कोबराज की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ यह कारनामा किया। डुमिनी 30 गेंदों पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद 36वें ओवर में डुमिनी ने पहली चार गेंद पर शानदार छक्के लगाया। ली ने ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन दिए। अगली गेंद नो बॉल थी, जिस पर जेपी डुमिनी ने चौका लगा दिया। इस तरह पांच लीगल गेंदों पर कुल 31 रन बने थे। ओवर की आखिरी गेंद पर डुमिनी ने एक बार फिर छक्का लगा दिया, यानी कुल मिलाकर उनमें 37 रन बने।