‘खेलो इंडिया’ में हिमाचल की उड़नपरी

साई होस्टल धर्मशाला की एथलीट सीमा को डायरेक्ट एंट्री

धर्मशाला— भारत को अब टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए तैयार करने का प्लान बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत देश की प्रतिभाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा करवाने की योजना बनाई है। इसके तहत राजधानी दिल्ली में पहली ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ होंगी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 31 जनवरी से आठ फरवरी तक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विभिन्न खेलों के 16 इंवेट करवाए जाएंगे, जिसमें 64 मेडलों को जीतने के लिए देश भर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। हिमाचल की ओर से चैलेजिंग गर्ल सीमा भी खेलो इंडिया में भाग लेंगी। ‘खेलो इंडिया-2018’ के पहले इंवेट में अंडर-17 के गर्ल्ज और ब्वायज एथलीट विभिन्न 16 इंवेट में भाग लेंगे। ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता में 63वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के टॉप-8 खिलाड़ी, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन की चैंपियनशिप के टॉप-चार खिलाड़ी, सीबीएसई बोर्ड द्वारा नामित एक खिलाड़ी, मेजबार राज्य के एक खिलाड़ी नामित और दो वाईल्ड कार्ड एंट्री अधिक से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रखी गई है। प्रतियोगिता में ब्वायज के भार वर्ग 50 से 90 प्लस तक आठ रखे गए हैं, जबकि गर्ल्ज के भी 40 से 70 प्लस तक आठ ही वर्ग रखे गए हैं। खेलो इंडिया में ब्वायज कैटागरी में आठ गोल्ड, आठ सिल्वर और 16 ब्रांज कुल 32 रखे गए हैं। गर्ल्ज में भी आठ गोल्ड, आठ सिल्वर और 16 ब्रांज के साथ कुल 32 पदकों को मिलाकर कुल 64 पद दावों पर रहेंगे। हिमाचल की ओर से सीमा ने 63वीं स्कूल नेशनल गेम्स में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के साथ ही स्वर्ण पदक जीता था, जिसके चलते साई होस्टल धर्मशाला की सीमा को सीधे ही खेलो इंडिया स्कूल गेम्स-2018 में एंट्री मिली है। सीमा हिमाचल की ओर से एथलेटिक्स इंवेट में भाग लेने के लिए न्यू दिल्ली में 31 से आठ फरवरी तक भाग लेंगी।