दबंग-सिंबा में तुलना गलत

निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ और उनकी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ की तुलना नहीं की जानी चाहिए। रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘सिंबा’ बना रहे हैं। माना जा रहा है कि यह रोहित की ‘दबंग’ होगी। रोहित शेट्टी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता है कि इस तरह की तुलनाएं कैसे शुरू हो जाती हैं। जब हम ‘सिंघम’ बना रहे थे, तब भी सबने यही कहा था कि हम ‘दबंग’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर भी दर्शक यही सोच रहे हैं, जबकि ‘दबंग’ और ‘सिंबा’ का टोन बिलकुल अलग हैं…