मंत्री महेंद्र सिंह से मिले आईपीएच कर्मचारी

शिमला— हिमाचल प्रदेश सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को  प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान की अध्यक्षता में सचिवालय में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कोषाध्यक्ष श्याम वर्मा, दीपराम शर्मा, हितेंद्र हिमराल, भगवान दास, मोहन सिंह ठाकुर दर्शन शर्मा, नीरज, अशोक, मुकेश शर्मा, अमर देव त्यागी, जितेंद्र शर्मा समेत लगभग 50 पदाधिकारी शामिल रहे। आईपीएच मंत्री ने महासंघ से कहा कि वह विभाग को एक नया रूप देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए समस्त कर्मचारियों को मिलकर ईमानदारी से कार्य करना होगा। उन्होंने  महासंघ को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।