हरियाणा में 16.32 लाख क्विंटल चीनी उत्पादित

चंडीगढ़  — वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 174.97 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 16.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 30.46 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.97 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 27.05 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.47 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 18.19 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.72 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है तथा सहकारी चीनी मिलए महम ने 17.50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.60 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिलए करनाल ने 16.22 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.55 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसी प्रकार सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 15.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.38 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, जींद ने 12.78 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पानीपत ने 12.51 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।