प्रदेश सरकार को कर्मचारियों का पूरा ख्याल

शिमला : प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने वर्तमान भाजपा सरकार को कर्मचारी मित्र सरकार करार दिया। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल में वर्तमान भाजपा सरकार अस्तित्व में आई है, तब से लगातार कर्मचारियों के हितों में निर्णय ले रही है, क्योंकि भाजपा का मानना है कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा होगी तभी वे जनता के हित में काम करेंगे। इसलिए हिमाचल प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार आई, हमेशा कर्मचारियों के हित में सर्वाधिक निर्णय लिए गए…