मंडी के माता शिकारी में दो फुट तक बर्फ

थुनाग— जिला मंडी की सराजघाटी के माता शिकारी में   दो फुट हिमपात दर्ज किया गया है। सराजघाटी के निचले इलाकों में भी दो से चार इंच तक हिमपात हुआ। सराज घाटी के भुलाह, जंजैहली, केलोनाल, कुथाह, शैटाधार, चिउणी, चेत, शिल्हीबागी,बागाच नोगी, लंबाथाच, थुनाग,बगस्याड, कांढा,  में भी भी हिमपात दर्ज किया गया है।  हालांकि मौसम के करवट लेने के साथ ही सराजघाटी ठंड की चपेट में आ गई है। सराजघाटी में हिमपात होने से जंजैहली छतरी, जंजैहली मगरूगला, लंबाथाच चिउणी, लंबाथाच कुलथनी मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। इसके अलावा मंडी-जंजैहली मार्ग को मंगलवार सुबह 11 बजे खोल दिया था। सराज के अधिकांश मार्ग अभी अवरुध हैं। सराजघाटी के रमेश कुमार, दलीप सिंह, हरि सिंह, नोक सिंह, लज्जे राम इत्यादि ने बताया कि बर्फबारी व बारिश होने से गेंहूं मटर, जौ, आलू की फसल होने की उम्मीद अच्छी है। मौसम की मेहरबानी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।