सचिन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग के एंबेसेडर

मुंबई— टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आने वाली मुंबई टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसेडर बने हैं। प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सचिन को टी-20 मुंबई लीग का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर सचिन ने कहा, मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा से अच्छा लगता रहा है। टी-20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि मुंबई के युवा खिलाडि़यों को एक मंच भी प्रदान करेगी…