साई करनाल ने 53-23 से हासिल की बड़ी जीत

नालागढ़— नालागढ़ में पहली बार महिला कबड्डी महासंग्राम का आगाज किया गया। अब कबड्डी प्रतियोगिता के साथ कुश्ती के भी मुकाबले होंगे, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी कुश्ती के दांवपेच लड़ाएंगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क स्टेडियम में हो रहे कबड्डी महासंग्राम में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की एक दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ लघु उद्योग भारती नालागढ़ के अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने किया। इस अवसर पर यान क्लब के अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, वरुण, संजीव, पंकज शर्मा, सूरज, हितेश, अशोक, जीता, बलदेव, नसीब चौधरी, टेकचंद, केके भारद्वाज, रविंद्र, परमजीत, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहला मुकाबले में साई करनाल ने हिम अकादमी को 53-23 अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में स्टेट स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर  ने ऊना को 51-23 अंक से पराजित किया।