साप्ताहिक घटनाक्रम

* नीति आयोग ने ‘हेल्थी स्टेट प्रोग्रेसिव रिपोर्ट’ को जारी किया है। कुल प्रदर्शन के संदर्भ में केरल, पंजाब और तमिलनाडु बड़े राज्यों में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। रिपोर्ट को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने जारी किया। झारखंड, जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन के मामले में शीर्ष पर है। राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, अर्थात बड़े राज्य, छोटे राज्य और संघ राज्य क्षेत्र। वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन के संदर्भ में छोटे राज्यों में, मिजोरम सबसे पहले है उसके बाद मणिपुर और गोवा का स्थान है। संघ शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप ने सबसे अच्छे प्रदर्शन के साथ ही वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया।

* पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का समापन नई दिल्ली में हुआ, जिसमें खेलों के गढ़ हरियाणा ने कुल मिलाकर सबसे अधिक पदक जीते। राज्य ने 102 पदक जीते जिनमें 38 स्वर्ण और 26 रजत शामिल हैं। महाराष्ट्र ने 110 पदक (36 स्वर्ण पदक) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 94 पदक के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। खेल मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने शानदार ट्रॉफी के साथ शीर्ष राज्य हरियाणा को पुरस्कार प्रदान किया।

* सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत के प्रथम हाई-वे कैपेसिटी मैन्युअल (एचसीएम) को जारी किया। मैनुअल को इंडो-एचसीएम के रूप में भी जाना जाता है और इसे एक-लेन, दो-लेन, बहु-लेन शहरी सड़कों और इन सड़कों पर संबंधित चौराहों की तरह विभिन्न श्रेणियों की सड़कों पर ट्रैफिक विशेषताओं के व्यापक, देश-व्यापक अध्ययन के आधार पर सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित किया गया है।

* शर्मिला निकोलेट चाइना लेडीज पीजीए टूर के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गइ हैं। बंगलूर की इस 26 वर्षीय गोल्फर ने आखिरी दो राउंड में लय हासिल करके टूर कार्ड हासिल किया। इससे पहले लेडीज यूरोपीय टूर पर खेल चुकी शर्मिला ने संयुक्त 21वें स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया। इस टूर्नामेंट में 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 30 को कार्ड मिला।

* पाकिस्तान की प्रसिद्ध मानवाधिकार वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान की एक मुखर आलोचक असमा जहांगीर का निधन हृदय की गति रुकने के कारण हुआ। वह 66 वर्ष की थीं। वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाली पहली महिला थीं।

* भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए लगभग 136 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एंटी-ट्रस्ट आचरण के उल्लंघन के लिए गूगल पर  लगाया गया है।